दूल्हा बनेंगे ‘सचिव जी’, उप प्रधान के लिए होगा दंगल, कब आएगा पंचायत का सीजन 5?

ओटीटी की दुनिया की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें टीवीएफ के शो पंचायत का नाम जरूर शामिल होगा। अब तक पंचायत सीरीज अपने चार बेहतरीन सीजन के दम पर ऑडियंस का दिल जीत चुकी है और फैंस इसके पांचवे सीजन की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इस बीच पंचायत 5 की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। आइए जानते हैं कि इसे कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा।

कब रिलीज होगी पंचायत 5?
साल 2020 में पंचायत वेब सीरीज की शुरुआत हुई थी। फुलेरा गांव की रोमांचक और कॉमेडी से भरपूर कहानी हर किसी को पसंद आई थी। इस आधार पर मेकर्स साल दर साल इसके अन्य सीजन को रिलीज करते हुए और देखते ही देखते पंचायत ओटीटी की सबसे लोकरप्रिय सीरीज में शुमार हो गई।

चौथे सीजन की अपार सफलता के बाद पंचायत के सीजन 5 का सिनेप्रेमी बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बीते साल आए पंचायत 4 के दौरान ये खुलासा हुआ था कि जुलाई 2026 में पंचायत 5 को ओटीटी पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन अब जुलाई आ गई है और पंचायत 5 की रिलीज डेट को लेकर कोई पुख्ता जानकारी मेकर्स की तरफ से सामने नहीं आई है।

लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंचायत सीजन 5 को टीवीएफ वाले इसी साल रिलीज करेंगे। बताया जा रहा है कि अक्टूबर 2026 में पंचायत 5 को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा।

हालांंकि, अभी इस मामले की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। माना जा रहा है कि जल्द ही पंचायत 5 पर मेकर्स कुछ न कुछ अपडेट शेयर कर सकते हैं। हाल ही में इसकी शूटिंग के बीटीएस वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आए थे।

पंचायत 5 कहानी में कई ट्विस्ट
गौर करें पंचायत 5 की कहानी की तरफ इस बार नए सीजन में फुलेरा में कई बड़े मुद्दों को दर्शाया जाएगा। जिनमें सचिव जी और पूर्व प्रधान मंजू देवी की बेटी रिंकी की शादी। दूसरी तरफ उप प्रधान किसको बनाया जाएगा और क्या प्रहलाद चा विधायकी का चुनाव लड़ेंगे या नहीं। सीरीज की रिलीज के बाद ये सब साफ हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button