दिल्लीवासियों को महंगाई और एक और ‘झटका’: 500 यूनिट से अधिक बिजली खर्च पर बढ़ेंगी दरें

दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी) ने फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। आयोग ने दिल्ली की बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को मंजूरी दी है। राहत की बात यह है कि जिन घरेलू उपभोक्ताओं की मासिक बिजली खपत 500 यूनिट तक है, उन्हें इस बढ़ोतरी का कोई अतिरिक्त बोझ नहीं उठाना पड़ेगा।

इस निर्णय से 500 यूनिट से ज्यादा बिजली इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों पर जरूर असर पड़ेगा। ऐसे ग्राहकों के लिए बिजली की दरें 1 से 3.30 फीसदी तक बढ़ जाएंगी। हालांकि, सब्सिडी पाने वाले ग्राहकों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। इनमें वे ग्राहक शामिल हैं जो 200 से 500 यूनिट तक बिजली का उपयोग करते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, यह फैसला बिजली उत्पादन और ईंधन की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। डीईआरसी का कहना है कि आम घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए 500 यूनिट तक की खपत को इस बढ़ोतरी से बाहर रखा गया है। इससे बड़ी संख्या में परिवारों के बिजली बिल पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button